नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष और छात्र संगठन शनिवार को भी दिल्ली में सड़कों पर उतरे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले में सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए धारा 163 लागू कर दी है। इसके तहत जमावड़े पर रोक लगाने समेत कई कड़ी पाबंदिया लागू की गई हैं। धारा 163 लागू होने और पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद INDIA गठबंधन, AISA, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण सहित कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और नेहा बोरा समेत लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया।हिरासत में लिए गए 150 प्रदर्शनकारी एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को AISA की नेहा बोरा, एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण समेत लगभग 150 प्रदर्शनकारिय...