नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए यूथ कांग्रेस को दिल्ली पुलिस से अनुमति नहीं मिल पाई थी। इस पर संगठन ने हाई कोर्ट में याचिका डाली। शुक्रवार को अदालत ने भी झटका देते हुए तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। कहा कि सुनवाई की इतनी जल्दी क्यों है? हम सोमवार को मामले को देखेंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की ओर से यह याचिका दायर की गई है। शुक्रवार को वरिष्ठ वकील संजय घोष ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नितिन सांब्रे की अदालत में जल्द सुनवाई की मांग रखी। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की वजह से आज रात 9 बजे से सभी मेट्रो स्टेशन हो जाएंगे बंद बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, संजय घोष ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को भी इस मामले को अदालत के सामने रखा था। उ...