वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने उनके ऊपर वाराणसी लोकसभा चुनाव-2024 में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। मांग की कि नतीजे रद्द कर इस सीट पर दोबारा चुनाव कराया जाए। इससे पहले कचहरी स्थित डॉ. आंबेडकर प्रतिमा के पास जुटे कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। यह भी पढ़ें- सीईसी के खिलाफ कांग्र्रेस का देशभर में प्रदर्शनप्रदर्शन की मांग उन्होंने वहां राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र अफसरों को सौंपा। कांग्रेसियों ने वाराणसी लोकसभा चुनाव-2024 में सीईसी पर अनियमितता के आरोप, चुनाव रिकॉर्ड और आंकड़ों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्...