नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रमुख अभिजीत दीपके इन दिनों देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हैं, जहां वह मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 2 अक्टूबर को शिवाजी मैदान में शाम 4 बजे 'कॉकरोचों' को एकत्रित होने के लिए कहा गया है। इस बीच अभिजीत दीपके का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह रुमाल वाला नकाब बांध सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी नाम का सोशल मीडिया हैंडल बनाने के बाद से अभिजीत दीपके बहुत फेमस हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। एक तरफ जहां उनके करोड़ों प्रशंसक हैं तो आलोचकों की भी कमी नहीं। ऐसे में दीपके अब कहीं आम लोगों की तरह खुलकर घूम-फिर नहीं पाते हैं। लेकिन मुंबई में ट्रैफिक जाम की वजह से जब उनकी...