बेगुसराय, सितम्बर 28 -- बलिया, एक संवाददाता। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय से विरोध मार्च निकाला, जो पटेल चौक पहुंचकर सभा में बदल गया। पार्टी के जिला सचिव दिवाकर प्रसाद और इन्द्रदेव राम ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और एसआईआर रद्द करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं, छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए नामों की पुनः जांच कर योग्य मतदाताओं को शामिल करने, चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Bhabua News: भभुआ में चुनाव आयोग के खिलाफ वाम दलों ने किया प्रदर्शन सभा को एहतेशाम अहमद, अमरजीत पासवान, तुसा दे...