नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को इंडिया गेट से अशोक रोड तक नागरिक मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान बसों में तोड़फोड़ की गई। प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच जंतर-मंतर की ओर बढ़े। लेकिन, जंतर मंतर रोड तक पहुंचने में विफल रहे। इससे पहले इंडिया गेट के पास आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आइसा के बैनर तले मार्च निकाला गया। जैसे ही मार्च में शामिल प्रदर्शनकारी शांगरी-ला होटल के पास पहुंचे, वैसे ही सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था। लेकिन, प्रदर्शनकारी पहली बैरिकेडिंग तोड़ने में सफल रहे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस बीच कुछ प्रदर्शनकारियो...