बांका, सितम्बर 27 -- बांका, एक संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की बांका जिला इकाई ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। गौरतलब है कि, देश के विभिन्न हिस्सों में भी इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के बांका जिलाध्यक्ष इंजीनियर नंद लाल यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। मौक़े पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि, चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में उठ रहे सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाह...