नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- एक तरफ जहां देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी IAS बेटी और गौतम बुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। वकीलों के संगठन 'लॉयर्स एसोसिएशन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन' ने गुरुवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत को ओपन लेटर लिखकर गौतम बुद्ध नगर की जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम से जुड़े इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के मामले में SC में दी गई खास सुविधा और प्राथमिकता पर अपना विरोध दर्ज कराया है। एसोसिएशन ने कहा, "इस मामले से निपटने के तरीके और इसकी "बारी से पहले" (out-of-turn)लिस्टिंग को लेकर जनता में गंभीर चिंता है। किसी खास बेंच के सामने मामले को विशेष रूप से लिस्ट करने से न्यायिक प्रक्रिया में भरोसा भी नहीं बढ़ा है।" इतना ही...