नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा से जुड़ा एक नया तथ्य सामने आने के बाद न्यायिक निष्पक्षता को लेकर सवाल उठे हैं। उनके बेटे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनाव आयोग के स्टैंडिंग काउंसिल हैं। खास बात यह है कि जस्टिस शर्मा उन मामलों की सुनवाई करने वाली बेंच का हिस्सा रहे हैं, जिनमें चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे। जस्टिस शर्मा उस दो सदस्यीय बेंच का हिस्सा थे, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया से जुड़े 2023 के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की थी। इसके अलावा, उनकी ही बेंच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी व नोएडा की डीएम मेधा रूपम को एक मामले में राहत दी है।चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले मामले में क्या हुआ? चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सुप...