सुनेत्रा चौधरी, सितम्बर 26 -- चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के नेता चिराग पासवान ने अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर बार-बार चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं तो इनका जवाब देने की जिम्मेदारी भी चुनाव आयोग की ही है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि एक राजनीतिक दल के तौर पर वह किसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्था का बचाव नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग के अंदर क्या हो रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। ऐसे में अगर आयोग पर उंगली उठ रही है तो मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।'मैं किसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्था का बचाव नहीं कर सकता' चिराग पासवान ने कहा कि उन्हें विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की चिंता नहीं ह...