ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने जा रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
रामपुर, अक्टूबर 3 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता की मांग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताने जा रहे भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अरसलान अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन करने जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया और पुलिस अधिकारियों को ही ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। पुलिस ने ज्ञापन उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। एडवोकेट अरसलान अली खान ने कहा कि मतदाता सूची में पूर्ण पारदर्शिता और हर पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है, इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- भूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.