नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से करीब 24 घंटे पहले अपनी तीन और डिमांड पर जोर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'मुंबई चलो' की अपील करने वाले दीपके ने कहा है कि एसआईआर को रद्द करना चाहिए और इससे पूर्व के वोटर लिस्ट को ही मान्य किया जाए। दीपके ने तंज कसते हुए कहा कि एसआईआर आधारित वोटर लिस्ट पर चुनाव हुआ तो पीएम मोदी अमेरिका में भी जीत सकते हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की भी मांग रखी है। अभिजीत दीपके ने गुरुवार को मुंबई के प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर लोगों से 2 अक्टूबर को शाम चार बजे शिवाजी पार्क के गेट नंबर...