मुंबई, सितम्बर 27 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को रविवार को बड़ा झटका लगा है। मुंबई पुलिस ने दो अक्टूबर से शुरू होने वाले सीजेपी के प्रोटेस्ट के लिए इजाजत देने से इनकार कर दिया है। दीपके ने कहा कि अगर उन्हें प्रोटेस्ट नहीं करने दिया जाएगा तो जेल भरो आंदोलन की शुरुआत होगी। दीपके के दावे पर मुंबई पुलिस ने भी प्रतिक्रिया दी। उसने कहा, ''परमिशन इसलिए नहीं दी गई क्योंकि मुंबई पुलिस को PIL 116/2009 में माननीय हाई कोर्ट के 04/01/2013 के फैसले और उसके बाद महाराष्ट्र सरकार के 20/01/16 के आदेश के अनुसार शिवाजी पार्क में किसी भी सभा के लिए परमिशन देने का अधिकार नहीं है। आवेदक अजिंक्य शिंदे को यह समझा दिया गया है और उन्हें यह भी सलाह दी गई है कि वे विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई ...