नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल नहीं चाहते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन चलाए। केजरीवाल चाहते हैं कि सीजेपी सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करे। सीजेपी ने केजरीवाल की मांग पर चुप्पी साधी तो 'आप' प्रमुख ने एक बार फिर 'स्पेशल अपील' अपील की है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक टीवी इंटरव्यू के दौरान सीजेपी को सलाह देते हुए कहा कि उन्होंने पहले धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए आंदोलन चलाया, अब ज्ञानेश कुमार के लिए ऐसा कर रहे हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि लोग कितनी बार जंतर-मंतर पर जाएंगे और आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि सीजेपी को सीधे ज्ञानेश कुमार के 'बॉस' पीएम नरेंद्र मोदी का इस्तीफा...