वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भारत विकास परिषद् 'साकेत' का 29 वां दायित्व ग्रहण समारोह सिद्धगिरिबाग होटल में हुआ। सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानेश्वार जायसवाल, सचिव मंगला प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता एवं शाखा गतिविधि संयोजक (महिला सहभागिता) रूबी श्रीवास्तव ने पदभार संभाला। प्रांतीय अध्यक्ष हरविन्दर वालिया ने सदस्य संख्या बढ़ाने एवं समाजहित के लिए विभिन्न सेवा कार्यों को करने के लिए प्रोत्साहित किया। विशाल कपूर ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई। सत्र 2025-26 के अध्यक्ष अनूप जैन ने वर्षपर्यन्त शाखा सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों एवं सहयोग के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान नवीन श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, डॉ. देवेश यादव, मुकुल शाह, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, अवनीश अग्रवाल, ...