बोकारो, दिसम्बर 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ज्ञानी जैल सिंह स्मृति व ज्ञानी जैल सिंह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को सेक्टर 4जी विश्वकर्मा मंदिर स्थित प्रधान कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष रामायण शर्मा ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह एक युग पुरुष थे। वे निम्न माध्यमिक परिवार से निकालकर स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब प्रांत के कृषि मंत्री व मुख्यमंत्री, देश के गृह मंत्री से लेकर राष्ट्रपति जैसे पदों को सुशोभित किया। उनके आदर्शो को हमलोगों को आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि ज्ञानी जी के त्याग व बलिदान से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.