कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड पर गीतापुरम कालोनी स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन-डे समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में मुख्य अतिथि तालग्राम ब्लॉक प्रमुख राजीव सिंह पुच्ची ठाकुर, रामकथा वाचक प्रशांतानंद जी महाराज व छोटू महाराज सिनेमा के मालिक शान्तनु दुबे मौजूद रहे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान कर रहा है। वहीं प्रशांतानंद जी महाराज ने प्रारंभिक शिक्षा में संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। शान्तनु दुबे ने बच्चों के आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति की प्रशंसा की। विद्यालय के एमडी रामानंद वर्मा ने कहा कि बच्च...