देहरादून, जनवरी 14 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मकर संक्रांति पर तिलक रोड स्थित श्री तुलसी प्रतिष्ठान ट्रस्ट में चल रहे गीता सत्संग कार्यक्रम में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गीता मानव जीवन को सही दिशा देने वाला महान ग्रंथ है, जो कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमें आत्मचिंतन, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ने का संदेश देते हैं। वहीं दिव्य गीता सत्संग में ज्ञानानंद महाराज ने गीता के कर्मयोग और भक्तिमय के सिद्धांत पर प्रवचन दिए। उन्होंने विकसित उत्तराखंड का निर्माण, आध्यामिक रुप से विकसित करने के विषय पर भी अपनी बात रखी। सत्संग का आयोजन संस्कार परिवार देवभूमि ट्रस्ट की ओर से किया गया था। मौके पर आचार्य ब...