वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, हिटी। शिवसेना ने सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की है। वहीं बाबा के जलाभिषेक और शृंगार गौरी के दर्शन-पूजन से रोक हटाने का आग्रह किया है। इस बाबत प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अपर आयुक्त (प्रशासन) आलोक कुमार को ज्ञापन भी सौंपा है। शिवसेना के राज्य उप प्रमुख और मंडल प्रभारी अजय चौबे ने कहा है कि ज्ञानवापी परिसर में श्री आदि विशेश्वरनाथ महादेव विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ गोस्वामी तुलसीदास के समय से चली आ रही यादव बंधुओं द्वारा गर्भगृह में जलाभिषेक की परंपरा और मां शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन पर रोक लगाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Gonda News: सावन में मांस-मछली की दुकानें बंद कराने की मांग वहीं, परिसर में नमाज की अनुमति जारी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दुबे ने कहा कि काशी स...