वाराणसी, मार्च 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ माता शृंगार गौरी सहित अन्य देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। सभी ने ज्ञानवापी सहित देश के सभी पौराणिक ऐतिहासिक स्थलों की मुक्ति का संकल्प अनिल रावल शास्त्री के आचार्यत्व में किया। महापरिषद के सदस्य श्रीकांत सिंह सागर ने सपत्नीक बांसफाटक स्थित सत्यनारायण मंदिर स्थित महादेव का विधि विधान से रुद्राभिषेक किया। इसके बाद ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता संघ के धर्म जागरण प्रमुख अभय कुमार के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष पं. शिवकुमार शुक्ल के नेतृत्व में पूजन सामग्री के साथ शृंगार गौरी के पूजन के लिए ज्ञानवापी परिसर पहुंचे। गेट नंबर 4 बी से प्रवेश करते हुए मां शृंगार गौरी, व्य...