ज्ञानवापी प्रकरण में दो वादों की सुनवाई टली
वाराणसी, सितम्बर 24 -- वाराणसी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) अभिषिक्ता यादव की कोर्ट में बुधवार को ज्ञानवापी के प्राचीन मामले में सुनवाई टल गई है। पीठासीन अधिकारी अवकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अगली सुनवाई 3 अक्तूबर को होगी। पिछले दिनों कोर्ट में प्रतिवादी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हवाला देते हुए वाद के अग्रिम सुनवाई नहीं किए जाने की मांग की। इसी पर सुनवाई होनी थी। उधर, विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) सुधाकर राय की कोर्ट में सबसे पुराने वर्ष 1991 के वाद में नियुक्त वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी के हटाने संबंधित निगरानी अर्जी पर भी सुनवाई टल गई। पत्रावली अपर जिला जज अष्टम से ट्रांसफर होकर आने से सुनवाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.