ज्ञानवापी प्रकरण की लोक अदालत में सुनवाई, कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वाराणसी, जुलाई 14 -- वाराणसी। कचहरी परिसर स्थित मनोरंजन कक्ष में मंगलवार को ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े मामले की लोक अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान न्यायालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकील और प्रतिवादी न्यायालय पहुंचे और अपनी ओर से पक्ष रखा। वहीं हिंदू पक्ष के वकील और वादी भी अदालत पहुंचे। इस दौरान न्यायालय परिसर में पहुंच रहे हिंदू पक्ष के समर्थकों ने हर-हर महादेव" के उद्घोष लगाए। सुनवाई समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ता और संबंधित पक्षकार न्यायालय कक्ष से बाहर निकले। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यह भी पढ़ें- ज्ञानवापी केस पर बातचीत के लिए मुस्लिम पक्ष अब तैयार, सुप्रीम कोर्ट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.