वाराणसी, अक्टूबर 5 -- वाराणसी, हिटी। विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पूनम पाठक की अदालत ने सोमवार को ज्ञानवापी मामले से वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने की रिवीजन अर्जी में उनकी ओर से दाखिल पत्रावली की छायाप्रति को रखने की अनुमति दे दी है। अब अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी। पिछली तिथि पर वादमित्र की ओर से मामले से संबंधित कुछ कागजात की छायाप्रति दाखिल की गई थी। जिसका आवेदनकर्ता बहनों की ओर से विरोध करते हुए कहा गया था कि फोटो स्टेट कागजात कोई विधिक मान्य नहीं है। सुनवाई के लिए मूल पत्रावली कोर्ट में उपलब्ध होती है। इसलिए इस कागजात का औचित्य नहीं है। प्रार्थना पर आदेश के लिए पांच अक्तूबर की तिथि नियत थी। वादमित्र को हटाने की निगरानी अर्जी वर्ष 1991 में दाखिल मुकदमे में वादी हरिहर पांडेय की तीन पुत्रियों मणिकुंतला तिव...