वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश द्वितीय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) पूनम पाठक की अदालत में शुक्रवार को ज्ञानवापी से जुड़े 1991 के मुकदमे में वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी को हटाने की निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। प्रतिवादी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के वकील के उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 अगस्त की तिथि तय की है। साथ ही निचली अदालत से मूल पत्रावली भी तलब की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...