वाराणसी, जनवरी 27 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अनिल कुमार शुक्ला की कोर्ट में मंगलवार को ज्ञानवापी में उर्स और मजार पर चादर चढ़ाने के मामले में कुछ हिंदू पक्ष को पक्षकार बनाने के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई हुई। पीठासीन अधिकारी ने केस के अवलोकन के लिए समय लेते हुए सुनवाई के लिए अगली तिथि 29 जनवरी तय की है। फरवरी 2025 में सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत ने मुख्तार अहमद सहित अन्य की ओर से दाखिल वाद में तृतीय पक्षकार हिन्दुओं को बनाने का आवेदन स्वीकार कर लिया था। आदेश के खिलाफ मुख्तार ने सत्र न्यायालय में निगरानी अर्जी दाखिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...