बलरामपुर, जून 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर में आयोजित विषयवार शिक्षक प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का प्रथम दिवस उत्साह, नवाचार व ज्ञानवर्धक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच विषयगत ज्ञान, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों व शैक्षिक नवाचारों का आदान-प्रदान कर शिक्षण गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, नवीन शिक्षण तकनीकों और नवाचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने व अपनी शिक्षण शैली को और अधिक सशक्त बनाने का अवसर प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- महर्षि विद्या मंदिर, बरेली में तीन दिवसीय इन-हाउस टीचर...