मोतिहारी, फरवरी 5 -- मोतिहारी। आरटीई के तहत सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों में वंचित एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के लिए शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की कम संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से नामांकन के लिए समय-सीमा बढ़ा दी गयी है। यह शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए बड़ी राहत है। प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के डीपीओ प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता व संभाग प्रभारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के प्रस्वीकृतिप्राप्त 444 निजी स्कूलों में कक्षा एक में नामांकन के लिए अभिवंचित वर्ग के विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इन विद्यालयों में नामांकन के लिए अबतक 984 आवेदन आए हैं। प्रत्येक विद्यालयों में आरटीई के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.