हाथरस, मई 29 -- सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित ओम बाबा मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी, पूर्व सभासद चेतन शर्मा एवं ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने पूजा अर्चना की एवं पटका उढाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट करके कथा व्यास पंडित शीलेंद्र कृष्ण दीक्षित को सम्मानित किया। कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा और रासलीला का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सांसारिक मोह-माया को छोड़कर सच्चे मन से हरि नाम का स्मरण करने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में समुद्र मंथन एवं कृष्ण जन्म कथा का वर्णन यशोदा-कृष्ण के प्रेम, माखन चोरी, और गोपी-कृष्ण प्रसंग...