कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। वसंत पंचमी के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) समेत कई शैक्षणिक संस्थानों में पूजा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विवि परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में कला, साहित्य व संगीत की देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजा-अर्चन किया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने पूजा की। दीनदयाल शोध केंद्र के आचार्यों ने वैदिक मंत्रों का जाप किया तो संगीत विभाग के शिक्षकों के साथ छात्र-छात्राओं ने हे शारदे मां वंदना प्रस्तुत की। एसएन सेन पीजी कॉलेज में भी रीति-रिवाज से पूजा-अर्चन किया गया। स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज, हिन्दी विभाग में शोध छात्रों के संयोजन से वसंत उत्सव तथा म...