लखनऊ, जुलाई 23 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के अधिकांश भवनों को ध्वस्त किए जाने संबंधी समाचारों ने प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं शिक्षा जगत में व्यापक चिंता उत्पन्न की है। प्रदेश की संवैधानिक मुखिया एवं प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति होने के नाते आपके संवेदनशील हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापनसमस्या के बारे में जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि शिक्षा और जनकल्याण के उद्देश्य से स्थापित विश्वविद्यालय किसी सरकार, राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति की संपत्ति नहीं होते। वे राष्ट्र की बौद्धिक पूंजी, समाज की साझा धरोहर और आने वाली प...