लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदर्शन कर मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि यह मामला हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ा है। ज्ञापन में कहा गया कि विश्वविद्यालय के निर्माण के समय ग्राम सींगनखेड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में था, जहां तत्कालीन नियमों के अनुसार निर्माण अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं थी। साथ ही उस समय यह क्षेत्र रेगुलेटेड एरिया के अंतर्गत भी शामिल नहीं था। संगठन का दावा है कि ग्राम सींगनखेड़ा को 27 सितंबर 2024 को पहली बार रामपुर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शामिल किया गया, जबकि विश्वविद्यालय का निर्माण इससे पहले ही पूरा हो चुका था। यह...