चंदौली, जुलाई 28 -- चंदौली/पीडीडीयू नगर, हिटी । रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने का नोटिस चस्पा होने के बाद सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उबाल है। इससे नाराज सपाइयों और कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। सकलडीहा सपा विधायक प्रभु नारायण के नेतृत्व में जहां कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: जौहर विश्वविद्यालय को लेकर कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन वहीं पीडीडीयू नगर में ध्वस्तीकरण के विरोध में गंजी प्रसाद तिराहे पर जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं ने प्रदेश सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। वहीं राज्यपाल को संबिंधित ज्ञापन डीएम से मिलकर सौंपा। चंदौली में कलेक्ट्रेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने चेताया कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्...