अलीगढ़, जुलाई 20 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाए जाने की मांग की। इसको लेकर एसीएम को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में देश में उच्च शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण संस्थानों की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। ऐसे समय में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, जो पूरे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, उसकी इमारतों को ध्वस्त किया जाना शिक्षा जगत के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं बड़ी क्षति होगी। नवेद खान, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, परवेज़ अहमद, महरुद्दीन महरू, कैलाश बाल्मीकि, डा धर्मेन्द्र सिंह लोधी, भूपेंद्र प्रताप सिंह, शाहरुख़ खान, बिजेंद्र सिंह बघेल, अमजद हुसैन, शुजात आसिफ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सप...