गाजीपुर, जुलाई 28 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। माफिया मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग से जुड़े सदस्य और उनके करीबियों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की जांच में गड़बड़ी मिलने पर सोमवार को सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ। इस मामले में तत्कालीन शस्त्र लिपिक प्रेमशंकर वर्मा को भी आरोपी बनाया गया है। अब तक इस मामले में कुल चार मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण के आदेश पर आईएस-191 गैंग के सदस्य और उनके परिजन व करीबियों को जारी शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में पता चला कि गैंग के सदस्य, परिजन और करीबियों को कुल 51 शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया जिससे 145 अलग-अलग शस्त्र खरीदे बेचे गए। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक की मां...