रामपुर, जुलाई 25 -- रामपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जौहर विवि को लेकर अब महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक समेत दस सांसदों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को रामपुर आएगा। प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष के साथ कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपेगा। उसके बाद आजम खां की पत्नी से मुलाकात कर जौहर विवि जाएगा।रामपुर विकास प्राधिकरण जौहर विवि के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने का आदेश पारित कर चुका है। इसे लेकर सपा आक्रामक रुख अपनाए हुए है। दो दिन पहले सपा के 45 विधायकों-पूर्व विधायकों और जिलाध्यक्षों का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में रामपुर आया था। यह भी पढ़ें- आजम के जौहर यूनिवर्सिटी के लिए अब सपा सांसदों का दल जाएगा रामपुर, सरकार पर बरसे अखिलेश अब सपा के सांसद...