जौहर विवि के 38 भवन ध्वस्त करने का आदेश निरस्त करें: सांसद प्रतिनिधिमंडल
रामपुर, जुलाई 26 -- रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी का मामला दिनोंदिन तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को सपा के आठ सांसदों समेत 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रामपुर पहुंचा और जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। बाद में मीडिया से सांसदों ने कहा कि जौहर विवि के भवनों को किसी हाल में तोड़ने नहीं दिया जाएगा। यह शिक्षा का मंदिर है, छात्रों से लेकर शिक्षकों तक का भविष्य इससे है। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर ध्वस्तीकरण का आदेश निरस्त करते हुए विधिसंमत समाधान का अनुरोध किया। दोपहर करीब सवा बजे दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ सपा सांसदों का प्रतिनिधि मंडल गांधी समाधि स्थित संत शिरोमणि रविदास गेस्ट हाउस पहुंचा। यहां समर्थकों की भीड़ के बीच कुछ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद सांसदों का काफिला जौहर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ, जहां पहले से बड़ी संख्या में सपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.