रामपुर, जनवरी 2 -- रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी से एकता चौराहा फ्लाईओवर मार्ग की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई है। इसके लिए लोनिवि ने प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसके लिए 2.72 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। जल्द ही इस मार्ग का काम शुरू हो जाएगा। जौहर यूनिवर्सिटी से एकता चौराहे फ्लाईओवर मार्ग हजारों लोग प्रयोग करते हैं। इस सड़क पर लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई थी। इस कारण इस सड़क पर कई जगह गड्ढे बन गए थे। लोगों की मांग पर लोनिवि ने शासन में इसका प्रस्ताव भेजा था। शासन से इसकी अनुमति मिल गई है। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केवी सिंह ने बताया कि शासन से 2.72 करोड़ रुपये मिल गए हैं। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। बताया कि जो फर्म ये ठेका लेगी उसे पांच महीने में इस सड़क को बनाकर देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.