जौहर विविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग
संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। पत्र में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। पत्र में कहा कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान, कानून तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप तथा शिक्षा एवं छात्रों के भविष्य पर विचारोपरांत होनी चाहिए। यदि विश्वविद्यालय में किसी निर्माण के नक्शे या भूमि से संबंधित कोई विवाद है, तो उसका समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षा, विद्यार्थियों के हित तथा जनसामान्य का अहित न हो। यह भी पढ़ें- जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में सपाईयों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.