नई दिल्ली, अगस्त 19 -- समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां और उनकी जौहर यूनिवर्सिटी पर एक बार फिर शिकंजा कसा गया है। बुधवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय समेत आजम खां से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। कहा जा रहा है कि यूनिवर्सिटी को लेकर वित्तीय अनियमितता और मनी लॉंड्रिग के आरोपों की जांच की जा रही है। ईडी की टीम ने यूनिवर्सिटी से कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...