मैनपुरी, जुलाई 25 -- आजाद समाज पार्टी काशीराम, भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पांच समस्याओं का उल्लेख करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर ने बताया कि प्रतिवर्ष लाखों छात्र-छात्राएं अपने सपनों को साकार करने के लिए परिश्रम करते हैं। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार अपनी गाढ़ी कमाई व समस्त आशाएं बच्चों की शिक्षा पर न्योछावत करते हैं। देशव्यापी पेपर लीक माफिया व उन्हें प्राप्त संरक्षण इन सपनों को बेरहमी से कुचल रहा है, जो हमारी शिक्षा प्रणाली पर सीधा प्रहार है।ज्ञापन में उन्होंने पेपर लीक को देशद्रोह घोषित कर दोषियों को उम्रकैद की मांग की। यह भी पढ़ें- भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुल...