मुरादाबाद, जुलाई 18 -- जौहर विश्वविद्यालय पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने के लिए समाजवादी पार्टी ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष सानू अली के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंडल आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रामपुर प्रशासन द्वारा की जा रही करवाई पर तत्काल रोक लगाई जाने की मांग की। इस संदर्भ में उन्होंने मंडल आयुक्त को संबोधित ज्ञापन में मजिस्ट्रेट को सोपा। इस दौरान तालिब अंसारी, कुलदीप तुरैहा, तुंगिश यादव, समेत काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आजम से अदावत के चलते सांसद के लिए नहीं खुला जौहर विवि का गेट यह भी पढ़ें- Moradabad News: जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...