कौशाम्बी, जुलाई 27 -- मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने की प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सोमवार को सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने मुख्यालय में विरोध दर्ज कराते हुए राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई रोकने की मांग की। ज्ञापन में सपा अल्पसंख्यक सभा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा और छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है। सरकारी स्कूलों के बंद होने से गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर रोक की मांग संगठन ने कहा कि छात्र जब अपने अधिकारों की आवाज उठाते हैं तो उन पर लाठीचार्ज क...