लखनऊ, जुलाई 19 -- यूपी के रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) द्वारा यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को बिना स्वीकृत मानचित्र के अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किए जाने के बाद अब यह मामला सियासी रंग भी पकड़ चुका है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर छात्रों और उनके अभिभावकों के नाम एक खुला पत्र जारी कर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मुहिम में सपा साथ है अखिलेश यादव ने अपने पत्र में कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ खड़ी है। उन्हो...