संवाददाता, अगस्त 2 -- मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में गांधी समाधि पर बिना अनुमति धरना देने जा रहीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश सचिव नीलम सिंह यादव को पुलिस ने समर्थकों समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस अभिरक्षा में कोतवाली लाने के बाद सपा नेता समेत पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाद में पुलिस ने सभी को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। प्रयागराज से रामपुर पहुंचीं सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव नीलम सिंह यादव रविवार को गांधी समाधि पर धरना देने की तैयारी कर रही थीं।सपा नेत्री समेत 7 पर केस जिसकी भनक लगते ही शहर कोतवाली और महिला थाना पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना अनुमति भीड़ जुटाकर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे कार्यकर्ताओं को रोक दिया और नीलम यादव को हिरासत में ले लिया। थाना प्...