महाराजगंज, जुलाई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष एसरार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने व छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निष्पक्ष व वैधानिक निर्णय लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने की कार्रवाई से हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों व स्थानीय नागरिकों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासनिक अथवा कानूनी कार्रवाई को संविधान, कानून व प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप किय...