जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के ठिकानों पर 16 घंटे पड़ताल, रिकॉर्ड लेकर देर रात लौटीं ईडी
रामपुर, अगस्त 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉंड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने तड़के मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी समेत रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली के दस ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। तड़के शुरू हुई कार्रवाई करीब 16 घंटे चली। टीमों ने परिसरों में दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले। रात साढ़े दस बजे ईडी की टीमें जौहर विवि, जौहर ट्रस्ट और संबंधित ठिकानों से कुछ दस्तावेज कब्जे में लेकर लखनऊ चली गईं। पांच साल पहले ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आजम खां के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया था। इसके बाद मई 2022 में ईडी की टीम रामपुर पहुंची थी। उस दौरान जौहर यूनिवर्सिटी में राजस्व टीमों के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.