जौल ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल लगाई
चम्पावत, जून 18 -- योगेश जोशी, चम्पावत। सीएम कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दूरस्थ जौल ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल लगाई। कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। बुधवार को लगी चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं रखी। नोडल अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि श्यामलाताल झील में 13 जिले-13 डेस्टिनेशन योजना के तहत 4.90 करोड़ की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही सूखीढांग क्षेत्र में 6.38 करोड़ रुपये से सड़कों का सुधार और डामर किया है। श्यामलाताल क्षेत्र में हाईटेक शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, निशा गहतोड़ी, केशव चौड़ाकोटी, तुलसी देवी, खीमा देवी, जीवंती देवी, बबलू ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.