जौली में पुलिस टीम पर पथराव, दारोगा-सिपाही घायल
मुजफ्फर नगर, जून 10 -- भोपा गांव जौली की दलित बस्ती में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और पथराव के दौरान पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया गया। जिसमें एक दारोगा और सिपाही घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद तथा सात अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विवाद का कारण भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में सोमवार देर रात को अनुसूचित जाति के दो पक्षों में हुए विवाद में ईंट पत्थर चलने से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया, जिसमें जौली चौकी प्रभारी सहित कांस्टेबल घायल हो गए। इसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है। इस मामले में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित चौधरी ने बताया कि दो पक्षों के लोग मकानों की छतों पर चढ़कर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसा रहे थे, जिससे आम रास्ते और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.