रिषिकेष, सितम्बर 2 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। लड्डू गोपाल के श्रृंगार और घरों में झांकी सजाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में कान्हा की पोशाक, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, माला, कंगन, पायल, झूले और सिंहासन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न आकार और डिजाइन की पोशाकें उपलब्ध हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल के लिए आकर्षक झूले, पालने, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और श्रृंगार का सामान भी बिक रहा है। घरों में झांकी सजाने के लिए फूलों की लड़ियां, झालर, पर्दे, लाइट और अन्य सजावटी सामान की भी मांग बढ़ी है। यह भी पढ़ें- Roorki News: जन्माष्टमी को लेकर सजा बाजार, झूलों की बढ़ी खरीदारी पूजा के लिए रोली, चंदन, धूप, दीपक, फूल-माला और अन्य सामग्री भी लोग खरीद रहे हैं। दुकानदार विशाल गुप्ता न...