रिषिकेष, मार्च 31 -- राजधानी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। एक अप्रैल से एयरपोर्ट पर तीन नई उड़ानों का संचालन शुरू होगा। इन नई सेवाओं से उत्तराखंड का सीधा संपर्क कुल्लू-मनाली, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों से और मजबूत होगा। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक पर्यटकों की सुविधा के लिए एलाइंस एयर का 48 सीटर विमान कुल्लू-मनाली और देहरादून के बीच उड़ान भरेगा। यह विमान सुबह 9:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएगा और सुबह 10:20 बजे कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा। ​यह सेवा सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार उपलब्ध रहेगी। दूसरी सेवा सप्ताह में एक दिन बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस का 186 सीटर एयरबस अहमदाबाद से देहरादून होते हुए दिल्ली जाएगा, जो सुबह 10:10 बजे अहमदाबाद से जौलीग्रांट आएगा और सुबह 11:05 बजे दिल्ल...